Print this page

हाईस्कूल/हायर सेकेण्डरी/हायर सेकेण्डरी व्यवसायिक परीक्षा 2020-21 के लिए परीक्षा आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि अब 31 दिसम्बर तक

  • doing of business

धमतरी / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा आयोजित हाईस्कूल/हायर सेकेण्डरी/हायर सेकेण्डरी व्यावसायिक परीक्षा सत्र 2020-21 के नियमित परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा आवेदन पत्र निर्धारित शुल्क के साथ 15 दिसम्बर तक एवं कक्षा नवमीं के परीक्षार्थियों के पंजीयन की तिथि 30 नवम्बर नियत की गई थी। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि कोविड 19 के संक्रमण की वजह से कक्षा दसवीं एवं बारहवीं के कई विद्यार्थी निर्धारित तिथि तक आवेदन पत्र नहीं भरे जाने एवं प्राचार्यों से प्राप्त आवेदनों को ध्यान में रख परीक्षा आवेदन पत्र एवं कक्षा नवमीं के परीक्षार्थियों के पंजीयन के लिए पूर्व अंतिम तिथि 15 दिसम्बर में आंशिक संशोधन करते हुए अब अंतिम तिथि 31 दिसम्बर निर्धारित की गई है।
उन्होंने सभी शासकीय/अशासकीय/अनुदान प्राप्त हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल के प्राचार्यों को निर्देशित किया है कि वे हाईस्कूल/हायर सेकेण्डरी/हायर सेकेण्डरी व्यावसायिक परीक्षा सत्र 2020-21 के नियमित परीक्षार्थियों (कक्षा दसवीं/बारहवीं) के लिए परीक्षा आवेदन पत्र तथा कक्षा नवमीं के परीक्षार्थियों के लिए पंजीयन फाॅर्म अंतिम तिथि 31 दिसम्बर तक अनिवार्यतः भरवाना सुनिश्चित करें।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ