व्रत त्यौहार /शौर्यपथ हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक दीपावली पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाई जाती है. इसकी तैयार महीने भर पहले से शुरू हो जाती है. साफ-सफाई से लेकर कपड़े और लक्ष्मी गणेश की मूर्तियों की शॉपिंग शुरू हो जाती है. लेकिन इस साल कार्तिक माह के अमावस्या तिथि को मनाया जाने वाले इस पर्व की तारीख को लेकर लोग बहुत कंफ्यूज हैं. कोई 31 अक्तूबर को मनाने की बात कह रहा है, तो कुछ 1 नवंबर को. ऐसे में पूरे देश में दीपों के पर्व दीवाली को किस दिन मनाया जाएगा, एक मत नहीं बन पा रही है. ऐसे में चलिए जानते हैं कि इस साल दीपावली की सही तारीख और लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त क्या है?
दीपावली 2024 कब है -
दीपावली का महापर्व हर साल कार्तिक मास के कृष्णपक्ष की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है. इस बार अमावस्या तिथि की शुरुआत 31 अक्टूबर, गुरुवार को दोपहर 03 बजकर 52 मिनट पर होगी और समापन अगले दिन यानी 1 नवंबर, शुक्रवार को शाम 06 बजकर 16 मिनट पर होगा.
आपको बता दें कि दीपावली रात को मनाई जाती है और लक्ष्मी पूजन भी सूर्यास्त के बाद किया जाता है. इस लिहाज से 31 अक्टूबर 2024 को दिवाली मनाई जाएगी.
लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त -
पंचांग के अनुसार 31 अक्टूबर को शाम 05 बजकर 12 मिनट से 07 बजकर 43 मिनट तक प्रदोष काल रहेगा. ऐसे में लक्ष्मी पूजन के लिए शुभ मुहूर्त 05 बजकर 12 मिनट से 10 बजकर 30 मिनट तक रहेगा.