सेहत टिप्स /शौर्यपथ /अनहेल्दी फैट बीमारियों का घर होता है. अगर इसे समय रहते न कम किया जाए तो ब्लड शुगर, कोलेस्ट्रोल, ओबेसिटी, हाइपरटेंशन जैसे रोगों के शिकार हो सकते हैं. यही कारण है कि आजकल लोग फिटनेस को लेकर बहुत सजग रहते हैं. वजन बढ़ते ही जिम और योगा करने में लग जाते हैं, ताकि वजन कंट्रोल रखा जा सके. इतना ही नहीं तरह-तरह की डाइट भी फॉलो करते हैं जिसमें फिटनेस फ्रीक के बीच तेजी से वजन घटाने के लिए लौकी का जूस बहुत फेमस है. आज इस आर्टिकल में हम उसी के बारे में बात करने वाले हैं, ताकि आप भी इसके गुणों के बारे में जानकर हेल्दी वेट मेंटेन कर सकें.
लौकी जूस के गुण
लौकी में फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जिसका मतलब यह है कि ये आपके पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखेगा. इसके अलावा, इसमें कैलोरी कम होती है, जिसे आप बिना किसी हिचकिचाहट के पी सकते हैं.इसमें 96% पानी होता है, और 100 ग्राम में 15 कैलोरी होता है. इसके अलावा फाइबर, पानी, विटामिन (विशेष रूप से बी कॉम्प्लेक्स और सी), पोटेशियम, आयरन और सोडियम की प्रचुर मात्रा होती है.
कब पिएं लौकी जूस
आप सुबह खाली पेट जूस पीते हैं, तो इससे शरीर अच्छे से डिटॉक्स हो जाती है. वहीं, लौकी का जूस बनाते समय छलनी से नहीं छानना चाहिए क्योंकि, इसका फाइबर निकल जाएगा, जो फैट कम करने का जरूरी तत्व है.
लौकी जूस से वजन घटता है ?
वहीं, आप सोच रहे हैं कि केवल लौकी पीने से आपकी सारी चर्बी पिघल सकती है, तो आप गलत हैं इसके लिए दिनचर्या में कम कैलोरी वाला फूड और व्यायाम भी शामिल करना होगा.
लौकी जूस के अन्य फायदे
लौकी का जूस सिर्फ वजन ही नहीं करता कम बल्कि आपके बालों को लंबे समय तक काले और चमकदार बनाए रखने में मदद कर सकता है.यह स्किन को भी चमकदार रखता है.