Print this page

नहाने के बाद इन 4 चीजों से करिए चेहरे का मसाज, फेस पर बनी रहेगी नमी और झुर्रियां भी नहीं आएंगी नजर

  • doing of business

   ब्यूटी टिप्स /शौर्यपथ / ठंडियों में स्किन में ड्राईनेस बहुत ज्यादा होती है. इससे बचने के लिए लोग मॉइश्चराइजर लगाकर रखते हैं चेहरे पर ताकि नमी बनी रहे. वहीं, आप सर्दियों में स्किन को नैचुरल तरीके से मॉइश्चराइज करना चाहते हैं तो फिर हम यहां आपको 4 तरीके बताने जा रहे हैं जिससे आप अपने फेस पर नैचुरल नमी बरकरार रख सकती हैं.
सर्दियों में फेस को मॉइश्चराइज करने का तरीका
- नहाने के बाद फेस पर एलोवेरा जैल   लगाएं. यह ठंडी गर्मी दोनों ही मौसम में स्किन के लिए रामबाण साबित होता है. एलोवेरा में पाए जाने वाले पोषक तत्वों और एंटीऑक्सीडेंट्स से स्किन हेल्दी होती है. जिन लोगों की स्किन सर्दियों में ज्यादा फटती है, उन्हें एलोवेरा जेल से मसाज जरूर करनी चाहिए.
-मलाई का भी आप इस्तेमाल कर सकती हैं, स्किन को हाइड्रेट रखने के लिए. आप नहाने के बाद दूध से मलाई निकालकर चेहरे पर लगा लीजिए. फिर कुछ देर बाद चेहरा पानी से साफ कर लीजिए. इससे स्किन मुलायम और ग्लोइंग बनी रहती है.
- जैतून के तेल से भी आप स्किन को मॉइश्चराइज कर सकती हैं. यह तेल एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो स्किन को फ्री रेडिकल्स से बचाता है. नहाने के बाद जैतून तेल से चेहरे की मसाज करने पर स्किन जवां और फ्रेश नजर आती है.
- बादाम के तेल में विटामिन ई भरपूर होती है. यह अमीनो एसिड से भरपूर होता है, जो स्किन के लिए अच्छा है. आप 2 से 3 बूंद बादाम का तेल चेहरे पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज करिए. फिर 15 मिनट चेहरे पर तेल लगा हुआ छोड़ दीजिए. इसके बाद गुनगुने पानी से फेस साफ कर लीजिए.

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ