ब्यूटी टिप्स /शौर्यपथ / बालों को कलर करने के लिए मेहंदी का इस्तेमाल तो आप अक्सर करते होंगे. हालांकि बहुत लोग इस बात से परेशान रहते हैं की उनकी मेहंदी का कलर जल्दी उड़ जाता है. अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है तो बालों में मेहंदी लगाते समय इस चीज को मिला लें, सफेद बाल जड़ से काले होने शुरू हो जाएंगे. अब आपको महीने में बार-बार अपने बालों को कलर करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. तो चलिए बताते हैं किस चीज को मेहंदी में मिलाकरलगाने से बाल हो जाएंगे नैचुरली काले.
काले बालों के लिए मेहंदी में क्या मिलाएं?
अगर आप भी अपने बालों को लंबे समय तक काला रखना चाहते हैं तो मेहंदी में एक चम्मच हल्दी, सरसों का तेल, मेथी पाउडर और पानी मिलाकर एक पेस्ट बना लें.
आप जब भी अपने बालों में मेहंदी लगाएं इस पेस्ट का इस्तेमाल करें. इससे आपके बाल लंबे समय तक काले रहेंगे और बालों का टूटना भी बंद हो जाएगा.
बालों में मेहंदी लगाने के फायदे |
चलिए अब जानते हैं बालों में मेहंदी लगाने के क्या है फायदे. अगर आपकी ऑइली हेयर है तो यह आपके लिए बहुत अच्छा उपाय है. इसके लिए बस ऑर्गेनिक मेहंदी में पानी मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट बना लें और उसे सिर्फ 5 मिनट के लिए अपने बालों में लगा रहने दें, फिर ठंडे पानी से धो लें. इससे आपके बालों की चिपचिपाहट दूर हो जाएगी और आपके बाल बाउंसी होंगे.
जिन लोगों के बाल पतले हैं उनके लिए भी मेहंदी अच्छा नुस्खा है. इसे लगाने से आपके पतले बालों की समस्या दूर हो जाएगी.