टिप्स ट्रिक्स /शौर्यपथ /तिल सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं. आमतौर पर तिल दो कलर के होते हैं काले और सफेद. दोनों को ही पोषण से भरपूर माना जाता है. तिल से कई तरह की रेसिपीज बनाई जा सकती हैं. आज हम आपको काले तिल से होने वाले फायदे और इन्हें डाइट में शामिल करने के तरीकों के बारे में बता रहे हैं. आपको बता दें कि काले तिल में पॉलीसैचुरेटेड फैटी एसिड, ओमेगा-6, फाइबर, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मदद कर सकते हैं.
काले तिल के फायदे-
1. काले तिल को सिर्फ सेहत ही नहीं सुंदरता के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है.
2. काले तिल के सेवन से कब्ज की समस्या को दूर किया जा सकता है.
3. तिल में कैल्शियम, फॉस्फोरस और मैग्नीशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं.
4. काले तिल के तेल में मौजूद पॉलीअनसैचुरेटेड फैट ब्लड प्रेशर के लेवल को संतुलित रखने में मदद कर सकते हैं.
कैसे करें काले तिल को डाइट में शामिल- How To Uses Black Sesame In Diet:
1. सलाद-
काले तिल को आप सलाद के साथ सेवन कर सकते हैं. आप तिल को रोस्ट करके एक एयर टाइट कंटेनर में स्टोर करके रख सकते हैं. और जब आप सलाद का सेवन करें तो इन्हें उनके ऊपर डालकर खा सकते हैं.
2. लड्डू-
अगर आप मीठा खाने के शौकीन है तो अपनी डाइट में तिल के लड्डूओं को शामिल कर सकते हैं. इन लड्डूओं को आसानी से कम समय में बनाया जा सकता है. इसे और हेल्दी बनाने के लिए आप इसमें गुड़ का इस्तेमाल कर सकते हैं.
3. स्मूदी-
अगर आप सुबह स्मूदी पीना पसंद करते हैं तो आप अपनी स्मूदी में रोस्ट किए हुए काले तिल को शामिल कर सकते हैं. ये ना केवल आपकी स्मूदी का टेस्ट बढ़ाएंगे बल्कि, इसे हेल्दी भी बनाएंगे.