Print this page

अमरूद ही नहीं बल्कि इसके पत्ते भी हैं सेहत के लिए अच्छे, वजन घटाने से लेकर ब्लड शुगर कम करने तक में दिखता है असर

  • doing of business

  सेहत टिप्स /शौर्यपथ / जब सेहत के लिए सबसे अच्छे फलों की बात होती है तो अमरूद  का जिक्र जरूर आता है. अमरूद उन फलों की गिनती में भी शामिल है जिनके पत्ते भी सेहत के लिए बेहद अच्छे साबित होते हैं. अमरूद के पत्तों के सेवन से शरीर को फाइबर, विटामिन सी और कई एंटी-ऑक्सीडेंट्स मिलते हैं. इन पत्तों का असर वजन कम करने से लेकर कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों को दूर करने में भी दिखता है. यहां जानिए अमरूद के पत्तों का कैसे सेवन किया जा सकता है और ये सेहत के लिए किन-किन तरीकों से फायदेमंद साबित होते हैं.
सेहत पर अमरूद के पत्तों के फायदे |
कॉलेस्ट्रोल होता है कम
  रोजाना सुबह खाली पेट अमरूद के पत्ते चबाने पर कॉलेस्ट्रोल कम होने में मदद मिल सकती है. ये पत्ते शरीर से गंदे कॉलेस्ट्रोल को बाहर निकाल देते हैं. इन पत्तों का नियमित सेवन किया जाए तो गंदा कॉलेस्ट्रोल कम होने में असर दिखने लगता है.
डायबिटीज में फायदेमंद
   डायबिटीज के मरीज को अपने खानपान का खास ध्यान देने की जरूर होती है. इस बात का खास ख्याल रखा जाता है कि कुछ खाने-पीने से ब्लड शुगर जरूरत से ज्यादा घट या बढ़ ना जाए. ऐसे में अमरूद के पत्ते काम आते हैं. इन पत्तों की चाय बनाकर पी जा सकती है. कुछ अमरूद के पत्ते पानी में डालकर उबाल लें. बस तैयार है आपकी अमरूद के पत्तों की चाय. इससे ब्लड शुगर लेवल्स रेग्यूलेट होते हैं.
घटने लगता है वजन
 वजन घटाने  में भी अमरूद के पत्ते अपना असर दिखाते हैं. इन पत्तों को खाने पर या फिर इनका पानी बनाकर पीने पर फैट बर्न होने लगता है. अमरूद के पत्तों का पानी शरीर से टॉक्सिंस निकालता है. इससे वजन भी कम होता है और शरीर फिट भी नजर आता है.
सर्दी-जुकाम में असरदार
 अमरूद के पत्ते सर्दी-जुकाम में असरदार होते हैं. इन पत्तों में पाए जाने वाले विटामिन सी और आयरन का मौसमी फ्लू और इंफेक्शंस को दूर करने में अच्छा असर नजर आता है. आप काढ़ा बनाने में इन पत्तों का इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर इन पत्तों के पानी को काढ़े की तरह पी सकते हैं.

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ