Print this page

भूतपूर्व पीएम चंद्रशेखर की पुण्यतिथि पर आज श्रद्धांजलि सभा और वैचारिक गोष्ठी

  • doing of business
भिलाई / शौर्यपथ / भूतपूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की पुण्यतिथि पर 8 जुलाई को श्रद्धांजलि सभा व वैचारिक गोष्ठी का आयोजन भारतरत्न लोकनायक जयप्रकाश नारायण स्मारक प्रतिष्ठान,आचार्य नरेंद्र देव स्मृति जन अधिकार अभियान समिति एवं चंद्रशेखर फाउंडेशन की ओर से संयुक्त रूप से किया गया है। 
कार्यक्रम के संयोजक आर पी शर्मा ने बताया कि दिवंगत प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की 13 वीं पुण्यतिथि पर सुबह 9:30 बजे श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसके उपरांत वैचारिक गोष्ठी रखी गई है। जिसका विषय 'Óवर्तमान महामारी का दौर और राजनीति व्यवस्था पर श्रद्धेय चंद्रशेखरजी की प्रासंगिकताÓÓ रखा गया है। यह कार्यक्रम भारतरत्न लोकनायक जयप्रकाश नारायण स्मारक प्रतिष्ठान, एचएससीएल कालोनी, रूआबांधा में होगा। सभी आगंतुकों से कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए मास्क सहित आने व समान दूरी बरतने की अपील की गई है। 
Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ