नई दिल्ली/शौर्यपथ/
नोरा फतेही ने अपने जबरदस्त डांस की बदौलत फिल्म इंडस्ट्री में खास पहचान बनाई है. आज नोरा टीवी इंडस्ट्री से लेकर फिल्म इंडस्ट्री तक छाई हुई हैं. सोशल मीडिया पर भी उनकी तूती बोलती है. नोरा फतेही हाल ही में दिव्या खोसला कुमार संग 'इंडियाज बेस्ट डांसर 2' के सेट पर पहुंचीं. यहां उनकी और टेरेंस लुईस (Terence Lewis) की जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिली. शो के दौरान गीता कपूर और मलाइका अरोड़ा ने दोनों की जमकर खिंचाई भी की. शो का प्रोमो वीडियो अब वायरल हो रहा है.
नोरा फतेही (Nora Fatehi) और टेरेंस लुईस (Terence Lewis) की बॉन्डिंग को वैसे भी खूब पसंद किया जाता है. वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही दिव्या के साथ नोरा ने शो मे एंट्री ली टेरेंस लुईस कहते देखे गए, 'वेलकम बैक नोरा.' उनकी इस बात को सुनकर गीता कपूर ने उनकी खिंचाई की और कहा कि इस काम के लिए मनीष पॉल है ना. शो में आगे नोरा ने अपने चिर परिचित अंदाज में कंटेस्टेंट के साथ बेली डांल भी किया.
नोरा फतेही (Nora Fatehi) को बेली डांस करते देख टेरेंस लुईस (Terence Lewis) अवाक रह गए और उनका मुंह खुला का खुला रह गया. उन्हें देख गीता कपूर ने कहा, 'मुंह तो बंद करो अंकल.' गीता की इस बात पर टेरेंस शरमा जाते हैं. शो में नोरा फतेही और टेरेंस लुईस ने रोमांटिक डांस भी किया.