Print this page

स्टील मेल्टिंग शॉप तीन ने दैनिक उत्पादन में भी बनाया नया रिकॉर्ड

  • doing of business

भिलाई । शौर्य पथ ।  भिलाई इस्पात संयंत्र के एसएमएस-3 ने पाली रिकॉर्ड के साथ-साथ दैनिक उत्पादन का भी नया कीर्तिमान स्थापित किया है। जहां 21 सितम्बर, 2021 को द्वितीय पाली में 24 हीट उत्पादन कर नया पाली रिकॉर्ड बनाने में कामयाबी हासिल की। वहीं इसी दिन 58 हीट का दैनिक उत्पादन कर नया रिकॉर्ड बनाने में भी कामयाबी हासिल की। संयंत्र के मॉडेक्स इकाई स्टील मेल्टिंग शॉप-3 ने इससे पूर्व 19 मार्च 2021 को 23 हीट उत्पादन कर नया पाली रिकॉर्ड बनाया था। इसी प्रकार संयंत्र के मॉडेक्स इकाई स्टील मेल्टिंग शॉप-3 ने इससे पूर्व 23 मार्च 2021 को 56 हीट उत्पादन कर नया दैनिक रिकॉर्ड बनाया था।

बीएसपी के निदेशक प्रभारी अनिर्बान दासगुप्ता ने एसएमएस-3 एवं उनके सहयोगी विभागों की टीम को इस कीर्तिमान हेतु बधाई प्रेषित करते हुए यह आशा व्यक्त की है कि शीघ्र ही एसएमएस-3 बिरादरी 60 हीट का नया दैनिक रिकॉर्ड बनाने में कामयाब होगा। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हमें कमर कस लेनी है।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ