Print this page

दुर्ग जिले के चारो निकाय के मतगणना में बनते बिगड़ते समीकरण , कही दिखी ख़ुशी की लहर

  • doing of business

दुर्ग / शौर्यपथ /

भिलाई, रिसाली, चरोदा और जामुल नगरीय निकाय के 715 प्रत्याशियों के हार-जीत का फैसला होना है। भिलाई नगर निगम के लिए डाले मतों की गिनती कल्याण महाविद्यालय सेक्टर-7 में जारी है। प्रत्याशियों को अंदर नहीं घुसने देने के कारण यहां जमकर हंगामा हो गया। इस दौरान तमाम प्रत्याशी केंद्र के बाहर ही कुर्सी डालकर परिणाम के इंतजार में बैठ गए हैं। यहां से भाजपा-कांग्रेस के 139 प्रत्याशियों को मिलाकर कुल 318 प्रत्याशी मैदान में थे। इन उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान कराने के लिए 463 मतदान केंद्र बनाए गए थे।

कोहका क्षेत्र के वार्ड में ज्यादा राउंड में गिनती

भिलाई निगम में वार्ड 12 रानी अवंतिबाई वार्ड कोहका सबसे ज्यादा पोलिंग बूथ बनाए गए थे, इसलिए यहां 10 राउंड की गिनती होगी। रिसाली में वार्ड 25 आशीष नगर वार्ड में सबसे ज्यादा 5 राउंड की गिनती हुई तो चरोदा में सबसे ज्यादा चार राउंड की हुई। इसमें वार्ड 18,20,28,30 और 32 हैं। जामुल नगर पालिका में सबसे ज्यादा दो राउंड की गिनती हुई।

अव्यवस्था को लेकर भाजपा प्रत्याशियों ने की नारेबाजी

मतगणना स्थल पर भाजपाईयों को जाने पर रोक और वहां की अव्यस्था को लेकर भाजपा प्रत्याशी दया सिंह, पियुष मिश्रा, विनोद सिंह सहित कई भाजपा प्रत्याशियों ने प्रशासन और राज्य सरकार के विरोध में नारेबाजी शुरू कर दिये थे। इन्होने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र की हत्या कर रही है। एजेंट और अभिकर्ता में से किसी एक को जाने देना है लेकिन कांग्रेस के लोग पहले से ही अधिक संख्या में जाकर बैठ गये है। इसमें मतगणना में धांधली होने की आशंका है।

कहीं कोई धांधली व गड़बली वाली स्थिति नही है: कलेक्टर और एसपी

कलेक्टर एसपी का कहना है वह जो भी प्रक्रिया की जा रही है वह निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार काम कर रहे है, कहीं कोई धांधली व गडबडी वाली स्थिति नही है। निष्पक्षता और शांतिपूर्ण ढंग से मतगणना हो रही है।

त्रिकोणी संघर्ष में भाजपा की शैलजा राजू जीती,छोटेलाल की भी जीत तय

वार्ड 33 से भाजपा प्रत्याशी  शैलजा राजू कांग्रेस प्रत्याशी अपने प्रतिद्वंदी दुर्गा प्रसाद साहू को पराजित कर चुनाव जीत गई है। यहां भाजपा, कांग्रेस और निर्दलीय धर्मिन देवांगन में त्रिकोणी संघर्ष था। जिसमें शैलजा राजू जीतने में सफल हो गई। वहीं वार्ड 34 से भाजपा प्रत्याशी छोटेलाल चौधरी भी अपने प्रतिद्वंदी कांग्रेस से काफी मतों से बढत बनाये हुए है और उनकी जीत लगभग तय मानी जा रही है।

चुनाव का परिणाम जानने कल्याण कालेज परिसर में भारी भीड़

नगर निगम चुनाव का परिणाम जानने पार्षद प्रत्याशियों के समर्थक बडी संख्या में कल्याण कालेज बाउंड्रिय में उपस्थित थे। वे लगतार कोशिश कर ये जानने का प्रयास करते रहे कि उनके नेता की क्या स्थिति है। इसके कारण पूरा कल्याण कालेज में भारी गहमा गहमी वाली स्थिति थी।

दया समर्थकों ने ढोल बजाकर किया डांस

सबसे पहले दया सिंह की जीत की जानकारी मिली उसके बाद दया सिंह के समर्थक कल्याण कालेज परिसार में ही गाजे बाजे के साथ उनके समर्थक डांस कर अपनी खुशी जाहिर कर रहे थे।

मानवेन्द्र ने दी दया को जीत की बधाई

भाजपा प्रत्याशी दया सिंह के विजयी होने पर कांग्रेस प्रत्याशी मानवेन्द्र सिंह उर्फ मंगल ने दया सिंह को उनके जीत पर बधाई दी और दोनो एक साथ बैठ कर कुछ गुफ्तगु भी किये।

हमेशा मुंह की खाते हैं-रिकेश सेन

रिकेश जनता का आशीर्वाद है पांचवी बार जीता हूं मुझे हराने के लिए कांग्रेस के बडे बडे लोग पीछे लगे रहते है लेकिन उनको हमेशा उनको मूंह की खानी पड़ती है।

वशिष्ठ नारायण ने छत्तीसगढ में बनाया रिकार्ड

भिलाई नगर निगम में हमेशा रहे दबंग और चर्चित रहे पार्षद एवं इस चुनाव में भी निर्दलीय प्रत्याशी रहे वशिष्ट नारायण मिश्रा ने छत्तीसगढ में अपना एक अलग रिकार्ड बनाया है। विशष्ठ नारायण मिश्रा एक ऐसे पार्षद है जो सन 2000 से नगर निगम बनने के बाद पहली बार से ही अब तक हुए सभी चुनाव में लगातार निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़कर जीतने वाले पहले पार्षद है। वहीं पहले हो रहे महापौर के चुनाव में भी वशिष्ठ एक ऐसे निर्दलीय प्रत्याशी रहे है जिनको 50 हजार वोट मिले थे। अब तक किसी भी निर्दलीय को 50 हजार वोट नही मिले है। ज्ञातव्य हो कि वशिष्ठ नाराण मिश्रा पार्षद चुनाव सन 2000 में सेक्टर 1 के वार्ड उत्तर से और 2005 में सेक्टर 3 और 2010,2015 और अभी 20021 के इस चुनाव में सेक्टर 1 के दक्षिण वार्ड से चुनाव जीते है।

 

 

Rate this item
(0 votes)
PANKAJ CHANDRAKAR

Latest from PANKAJ CHANDRAKAR