Print this page

पंकज स्वरूप बने डिप्टी कलेक्टर ,जलसंसाधन विभाग दुर्ग का मिला कार्यभार , कलेक्टोरेट कर्मचारियों ने दी विदाई

  • doing of business

मुंगेेली / शौर्यपथ / कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभा कक्ष में आज अधीक्षक पंकज स्वरूप का डिप्टी कलेक्टर के पद पर पदोन्नत होने पर उन्हे विदाई दी गई। पदोन्नति के दौरान उन्हें जल संसाधन विभाग दुर्ग का कार्यभार सौपा गया है। पंकज स्वरूप ने अपने विदाई समारोह के दौरान अपना अनुभव बताते हुए कहा की नया जिला मुंगेली बनने के दौरान कलेक्टोरेट बिल्डिंग नहीं होने के कारण कठनाइयों का सामना करना पडा, लेकिन सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के सहयोग से कार्य सुचारू रूप से सम्पन्न हो सका, इसके लिए उन्होंने सभी का आभार एवं धन्यवाद प्रकट किया।
इस दौरान संयुक्त कलेक्टर तीर्थराज अग्रवाल ने पंकज स्वरूप को डिप्टी कलेक्टर बनने पर उन्हे अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अपर कलेक्टर राजेश नशीने, डिप्टी कलेक्टर द्वय सुश्री निकिता मरकाम, सुश्री रजनी भगत, सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ