Print this page

जिले में अब तक 1 लाख 74 हजार 997 लोगों ने लगवाया कोविड-19 का टीका

  • doing of business

मुंगेेली / शौर्यपथ / कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव के लिए कलेक्टर श्री अजीत वसंत के निर्देश में संचालित टीकाकरण अभियान में तेजी आई है। 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों द्वारा कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए स्वप्रेरणा से टीकाकरण केंद्र पहुॅचकर कोविड-19 का टीका लगवा रहे है। इसी कड़ी में जिले में अब तक  1 लाख 74 हजार 997 लोगों ने  कोविड-19 का टीका लगवा कर टीकाकरण के प्रति भरोसा जताया । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने आज यहां बताया कि कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव के लिए टीकाकरण का कार्य तेजी के साथ किया जा रहा है। इसके अंतर्गत अब तक 1 लाख 74 हजार 997 लोगों ने  कोविड-19 का टीका लगवाया है।  इनमें 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 1 लाख 30 हजार 648 लोगों ने प्रथम डोज और 18 हजार 106 लोगों ने द्वितीय डोज तथा 18 से 44 वर्ष के आयु वर्ग 25 हजार 827 लोगों ने प्रथम डोज और 416 लोगों ने द्वितीय डोज का टीका लगवाया। 

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ