Notice: Trying to get property 'alias' of non-object in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/components/com_k2/router.php on line 292
Shourya Path News - सुशासन तिहार 2026: टेड़ेसरा में जनसमस्या निवारण शिविर, जल जीवन मिशन और जल संरक्षण पर विशेष जोर

Notice: Undefined property: Joomla\CMS\Object\CMSObject::$id in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/plugins/k2/sppagebuilder/sppagebuilder.php on line 85

Warning: count(): Parameter must be an array or an object that implements Countable in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/administrator/components/com_sppagebuilder/helpers/sppagebuilder.php on line 156

Warning: count(): Parameter must be an array or an object that implements Countable in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/administrator/components/com_sppagebuilder/helpers/sppagebuilder.php on line 156

Warning: count(): Parameter must be an array or an object that implements Countable in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/administrator/components/com_sppagebuilder/helpers/sppagebuilder.php on line 156

Notice: Only variables should be assigned by reference in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/templates/ts_news247/html/com_k2/templates/default/item.php on line 23
Print this page

सुशासन तिहार 2026: टेड़ेसरा में जनसमस्या निवारण शिविर, जल जीवन मिशन और जल संरक्षण पर विशेष जोर

  • rounak group

राजनांदगांव, । सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम पंचायत टेड़ेसरा में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदनों का प्राप्त कर उनके त्वरित निराकरण के लिए आवश्यक कार्रवाई की गई। साथ ही शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी ग्रामीणों को प्रदान की गई।

शिविर में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा संचालित जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीणों को हर घर नल के माध्यम से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी गई। विभागीय अधिकारियों ने पेयजल आपूर्ति, जल गुणवत्ता तथा जल संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए ग्रामीणों को जागरूक किया।

कार्यक्रम के दौरान जल जीवन मिशन अंतर्गत संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई तथा ग्रामीणों से जल स्रोतों के संरक्षण, वर्षा जल संचयन और निर्मित जल संरचनाओं के समुचित रखरखाव में सक्रिय सहयोग करने की अपील की गई। अधिकारियों ने कहा कि सुरक्षित एवं सतत पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक है।

शिविर में यह भी बताया गया कि शासन की मंशा के अनुरूप विभिन्न योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।

शिविर में श्री संतोष अग्रवाल, डॉ. खिलेश्वर साहू सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंच, जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।


Warning: count(): Parameter must be an array or an object that implements Countable in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/templates/ts_news247/html/com_k2/templates/default/item.php on line 308
Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ