Print this page

भारतीय खेल प्राधिकरण प्रशिक्षण केन्द्र राजनांदगांव में बास्केटबाॅल और हाॅकी खेल में प्रवेश हेतु चयन ट्रायल 4 व 5 फरवरी को

  • doing of business

राजनांदगांव/शौर्यपथ/ भारतीय खेल प्राधिकरण (भा.ख.प्रा.) द्वारा संचालित प्रशिक्षण केन्द्र राजनांदगांव में बास्केटबाॅल (बालिका व बालक) और हाॅकी (बालिका) खेलों में प्रवेश हेतु चयन ट्रायल का आयोजन 04 और 05 फरवरी 2025 को किया जाएगा। यह चयन प्रक्रिया दिग्विजय स्टेडियम और अंतर्राष्ट्रीय हाॅकी स्टेडियम में होगी। 12 से 18 वर्ष आयु वर्ग के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के लिए यह चयन ट्रायल आयोजित किया जाएगा।

इस चयन में वही खिलाड़ी भाग ले सकते हैं जिन्होंने राष्ट्रीय या राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया हो। चयनित खिलाड़ियों को भारतीय खेल प्राधिकरण की आवासीय योजना में शामिल किया जाएगा, जहां उन्हें उच्चस्तरीय सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

चयन ट्रायल में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों को खेल विशेष परिधान, जूते, आधार कार्ड, जन्मतिथि प्रमाणपत्र, और खेल उपलब्धि प्रमाणपत्र के मूलप्रति के साथ उपस्थित होना अनिवार्य है। ट्रायल 04 फरवरी 2025 को प्रातः 9:00 बजे दिग्विजय स्टेडियम, राजनांदगांव में आयोजित किया जाएगा।

चयन प्रक्रिया भारतीय खेल प्राधिकरण, नई दिल्ली द्वारा निर्धारित मापदण्डों के अनुसार की जाएगी और चयन समिति की अनुशंसा को ही अंतिम माना जाएगा। राजनांदगांव शहर से बाहर से आने वाले खिलाड़ियों को चयन ट्रायल के दौरान आवास और भोजन की व्यवस्था स्वयं करनी होगी।

Rate this item
(0 votes)
Mrinendra choubey

Latest from Mrinendra choubey