Print this page

स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन 14 अगस्त को सुबह 7 बजे

  • doing of business

नागरिकों से स्वतंत्रता दौड़ में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील
राजनांदगांव / शौर्यपथ / खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा 14 अगस्त 2023 को सुबह 7 बजे से जिला स्तरीय स्वतंत्रता दौड़ का आयोजित किया गया है। स्वतंत्रता दौड़ महंत राजा बलराम दास शासकीय स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय (स्टेट हाई स्कूल) राजनांदगांव के मैदान से प्रारंभ होकर महावीर चौक, जयस्तंभ चौक, मानव मंदिर चौक, फव्वारा चौक, गुरूनानक चौक होते हुए वापस स्टेट हाई स्कूल राजनांदगांव के मैदान में समाप्त होगी। स्वतंत्रता दौड़ में जनप्रतिनिधि, स्कूली विद्यार्थी, खिलाड़ी, खेल संघ के पदाधिकारी, शासकीय विभागों के अधिकारी-कर्मचारी व गणमान्य नागरिक शामिल होंगे। शहर के नागरिकों से स्वतंत्रता दौड़ में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की हैं।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ