Print this page

कक्षा 09वीं में प्रवेश हेतु आनलाईन आवेदन 12 जून तक

  • doing of business

मुंगेली / शौर्यपथ / अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के प्रतिभावान विद्यार्थियों को नवीन प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 09वीं में प्रवेश हेतु आनलाईन आवेदन 12 जून आमंत्रित किया गया है। आदिवासी विकास के सहायक आयुक्त ने बताया कि जिले के शासकीय-अशासकीय विद्यालयों में कक्षा 08वीं में अध्ययनरत विद्यार्थियों को कक्षा 09वीं में प्रवेश के साथ ही मेडिकल एवं इंजीनियरिंग की प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होने के लिए सघन तैयारी कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि नवीन बालक एवं कन्या प्रयास आवासीय विद्यालय में कक्षा 09वीं में प्रवेश हेतु वेबसाईट एचटीटीपीः//एकलव्य.सीजी.एनआईसी.इन/पीआरएसएमएस/स्टूडेंट-एडमिशन-डिटेल में 12 जून तक आवेदन किया जा सकता है।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ