Print this page

जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज परिसर जमकोर में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 03 जून को

  • rounak group

मुंगेली /शौर्यपथ/

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, मुंगेली द्वारा जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज परिसर जमकोर, मुंगेली में 03 जून 2022 को प्रातः 11.00 बजे से 03.00 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया है। इस कैम्प के माध्यम से निजी नियोजक सुखकिसान बायो प्लानटेक प्राईवेट लिमिटेड, बिलासपुुर के द्वारा फिल्ड ऑफिसर के 19 पदों पर भर्ती की कार्यवाही की जाएगी। जिसके लिए शैक्षणिक योग्यता कक्षा 12वीं से स्नात्कोत्तर निर्धारित की गई है। इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाण-पत्र एवं पासपोर्ट साईज फोटोग्राफ के साथ कैम्प में उपस्थित हो सकते हैं।

Rate this item
(0 votes)
PANKAJ CHANDRAKAR

Latest from PANKAJ CHANDRAKAR