Print this page

बाबा अनुरागी जी की समाधि पर पुष्पाजंली और हवन कुण्ड में आहुति अर्पित कर प्रदेश की जनता की खुशहाली के लिए आशीर्वाद मांगा

  • doing of business

मुंगेली शौर्यपथ// 07 जनवरी 2022// प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी जिले के विकास खण्ड पथरिया के ग्राम मोतिमपुर स्थित अनुरागी धाम में बाबा अनुरागी जी की याद में अखण्ड नवधा रामायण समारोह का आयोजन किया गया। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल अनुरागी धाम में आयोजित श्री अखण्ड नवधा रामायण के समापन समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री बघेल ने बाबा अनुरागी जी की छायाचित्र पर पुष्प अर्पित की और नवधा रामायण में शामिल कथा वाचको का साल प्रदान कर उन्हे सम्मानित किया। तत्पश्चात् मुख्यमंत्री श्री बघेल ने बाबा अनुरागी जी की समाधि पर पुष्पाजंली और हवन कुण्ड में आहुति अर्पित कर प्रदेश की जनता की खुशहाली के लिए आशीर्वाद मांगा। तदुपरांत मुख्यमंत्री श्री बघेल ने वहाॅ आम लोगों और साधु संतो के लिए आयोजित भण्डारा कार्यक्रम में शामिल हुए और उन्होने आम लोगों एवं साधु संतो को भोजन परोसा तथा आम लोगों और साधु संतो से आशीर्वाद लिया। इसके बाद मुख्यमंत्री श्री बघेल ने समाज और साधु संतो के साथ बैठकर भोजन ग्रहण किया। इस अवसर पर आदिम जाति विकास तथा स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेम सांय सिंह, छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड के अध्यक्ष श्री अटल श्रीवास्तव, बिलासपुर नगर निगम के महापौर श्री रामशरण यादव, मुंगेली जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति लेखनी सोनू चंद्राकर, कलेक्टर श्री अजीत वसंत, पुलिस अधीक्षक श्री डी. आर आंचला, जिला पंचायत के मुख्य कार्य पालन अधिकारी श्री रोहित व्यास, छत्तीसगढ़ श्रमकल्याण मण्डल के सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य श्रीमति अम्बालिका साहू, जिला पंचायत सदस्य श्रीमति जागेश्वरी वर्मा एवं श्री वशी उल्ला खाॅ, प्रतिष्ठित नागरिक श्रीमति सीमा कौशिक, श्री सागर सिंह बैस, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री सोनू चंद्राकर, श्री राजेन्द्र शुक्ला, श्री दुर्गा बघेल, श्री राजा ठाकुर, संयुक्त कलेक्टर श्री तीर्थ राज अग्रवाल, पथरिया अनुविभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमति प्रिया गोयल सहित विभिन्न मीडिया के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में अनुरागी बाबा के अनुयायी तथा ग्रामीणजन उपस्थित थे। क्रमांक//लहरे// फोटो 01 से 04

Rate this item
(0 votes)
akhil tonder

Latest from akhil tonder