Print this page

जिले में आज 05 हजार से ज्यादा लोगों को लगा टीका ,अब तक 03 लाख 72 हजार 824 लोगों का हुआ वैक्सीनेशन

  • doing of business

मुंगेली / शौर्यपथ / कोविड-19 सुरक्षा कवच के लिए कलेक्टर श्री अजीत वसंत के निर्देश पर टीकाकरण का कार्य तीव्रगति से किया जा रहा है। टीकाकरण का कार्य निर्धारित टीकाकरण केंद्र में किया जा रहा है। जहाॅ बड़ी संख्या में 18 वर्ष और 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की महिलाएं, पुरूष, युवा तथा बुजुर्ग स्वप्रेरणा से कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन करते हुए निःशुल्क टीका लगवा रहे है। इसी कड़ी में आज 26 अक्टूबर को शाम 06.30 बजे तक 05 हजार 245 लोगों ने टीका लगवाया। इनमें मुंगेली राजस्व अनुभाग के 01 हजार 458, पथरिया राजस्व अनुभाग के 02 हजार 45 और लोरमी राजस्व अनुभाग के 1 हजार 742 लोग शामिल है। इसे मिलाकर जिले में अब तक 3 लाख 72 हजार 824 लोगों ने कोविड-19 का टीका लगवा कर टीकाकरण के प्रति भरोसा जताया। 

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ