Print this page

जिले में मेगा लीगल सर्विस कैम्प का आयोजन 24 अक्टूबर को

  • doing of business

मुंगेली / शौर्यपथ / अखिल भारतीय जागरूकता और आउटरीच कार्यक्रम के अंतर्गत राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा 24 अक्टूबर को जिले में मेगा लीगल सर्विस कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। मेगा लीगल सर्विस कैम्प में पीड़ितों को क्षति पूर्ति राशि का वितरण, दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण का वितरण, नोनी सुरक्षा योजना के अंतर्गत प्रस्तुति के प्रकरण में हितग्राहियों को प्रदाय किये जाने वाले लाभों का वितरण, आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र का वितरण, राजस्व संबंधी मामलों का निराकरण, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन का अंतर्गत दलहन का वितरण, संगठित और असंगठित मजदूरों का पंजीयन आदि जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। इस संबंध में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी श्री तीर्थराज अग्रवाल ने संबंधित विभागों को पत्र जारी कर आवश्यक निर्देश दिये है।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ