राजनांदगांव / शौर्यपथ / पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग विवेकानंद सिन्हा, पुलिस अधीक्षक डी. श्रवण तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश बढई एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी डोंगरगढ़ केके पटेल के दिशा-निर्देश पर जिला में चलाये जा रहे अवैध शराब की मुहिम में निरीक्षक शिव चन्द्रा थाना प्रभारी डोंगरगढ़ एंव थाना स्टाफ द्वारा लगातार क्षेत्र के ग्रामों एवं शहर के ढाबो में शराब बिकने की शिकायत पर विशेष अभियान चलाकर अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने हेतु हरसंभव प्रयास करते हुये 3 अक्टूबर एवं 4 अक्टूबर को आबकारी एक्ट के 2 प्रकरण पर कार्यवाही की गयी है। आरोपी फिरोज निर्मल पिता मुराली निर्मलकर उम्र 30 साल साकिन वार्ड नंबर 5 दुर्गा मंच के पास जटकन्हार थाना डोंगरगढ के कब्जे से 35 पौवा गोवा अंग्रेजी शराब व देशी प्लेन शराब जप्त कर आरोपी के विरूध्द अपराध क्रमांक 573/2021 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट की कार्यवाही की गयी। आरोपिया लता देवी पति बिदू मनोज उम्र 34 साल निवासी सुमेसर नैनीताल थाना जिला रानीखेत उत्तरांचल के कब्जे से 40 पौवा संत्री महाराष्ट्र निर्मत शराब जप्त कर आरोपिया के विरूद्ध अपराध क्रमांक 576/2021 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट की कार्यवाही की गयी।