Print this page

राष्ट्रीय पोषण माह के दौरान जिले के वनांचलो में खाद्य पदार्थ कोदो, कुटकी, रागी से पौष्टिक व्यंजन बनाने हेतु जागरूकता अभियान सम्पन्न

  • doing of business

मुंगेली / शौर्यपथ / राष्ट्रीय पोषण माह के क्रम में आज मिलेट के तहत वनांचलों के खाद्य पदार्थ कोदो, कुटकी एवं रागी से होने वाले लाभ एवं उसमें पाये जाने वाले विटामिनों, पोषक तत्वों के संबंध में जिले की आंगनबाड़ी केन्द्रों में जागरूकता अभियान सम्पन्न हुआ।  गतिविधियों में लोरमी विकासखण्ड के ग्राम झझपुरीकला, पेण्ड्रीताल, गैंजी के आंगनबाड़ी केन्द्रों में मिलेट (कोदो, कुटकी, रागी) से बने पौष्टिक व्यंजनों का प्रदर्शन किया जाकर स्थानीय स्तर पर उत्पादित साग-सब्जियों के लाभ को परिभाषित करते हुए हितग्राहियों को समझाईस दी गई। इसी तरह विकासखण्ड पथरिया के आंगनबाड़ी केन्द्रों में भोज्य पदार्थ, हरी सब्जियों और मिलेट से तैयार खाद्यों के संबंध में जानकारियां दी गई। राष्ट्रीय पोषण माह के दौरान मुंगेली के आंगनबाड़ी केन्द्रों में कुटकी, कनकी की स्वादिष्ट रोटी बनाकर प्रदर्शन किया गया तथा मौके पर उपस्थित हितग्राहियों को कम खर्च में पौष्टिक व्यंजनों से मिलने वाले पोषण की जानकारी दी गई और मिलेट का प्रचार पर जोर दिया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि,गणमान्य नागरिक और आंगनबाड़ी कंेद्र के कार्यक्रर्ता सहायिका एवं हितग्राही मौजूद थे।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ