Print this page

गिरदावली के कार्य को 20 सितम्बर तक पूरा करे:- कलेेक्टर वसंत

  • doing of business

मुंगेली / शौर्यपथ / कलेक्टर अजीत वसंत ने आज जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभा कक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में शासन की महत्वपूर्ण योजनाओ के क्रियान्वयन सहित विकास और निर्माण कार्यो की प्रगति की विस्तारपूर्वक समीक्षा की। बैठक में उन्होने कहा कि जिले में राजस्व, पंचायत, कृषि और उद्यान विभाग के अधिकारियों द्वारा किसानों के खेतो में पहुॅचकर गिरदावली का कार्य किया जा रहा है।
उन्होने त्रुटि रहित गिरदावली के कार्य को 20 सितम्बर तक पूरा करने के निर्देश दिये। बैठक में उन्होने शासकीय नजूल भूमि का आबंटन, व्यवस्थापन, स्थाई पट्टो का भूमि हक में परिवर्तन तथा, नजूल परिवर्तन भू-भाटक की वसूली, वित्तीय लक्ष्य एवं प्राप्ति के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होने विवाद रहित व्यवस्थापन कार्य पूरा करने के निर्देश दिये। इसी तरह उन्होने अविवादित नामांतरण एवं बटवारा के लंबित प्रकरणों को शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिये।
बैठक में उन्होने मुख्यमंत्री वृक्षा रोपण प्रोत्साहन योजना की समीक्षा की। उन्होने इस योजना के तहत धान की फसल के बदले अपने खेतो में वृक्षा रोपण करने वाले कृषको के बारे में जानकारी प्राप्त की और आवश्यक निर्देश दिये। उन्होने स्कूली बच्चों के लिए जारी जाति प्रमाण पत्र की प्रगति, वर्मी कम्पोस्ट के विक्रय तथा गोठानों एवं चारागाहों में सोलर पंप हेतु जमा राशि, गोठानों एवं चारागाहो में बाड़ी विकास की प्रगति आदि के संबंध में जानकारी प्राप्त की और संबंधितों को आवश्यक निर्देश दिये। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित व्यास, वनमण्डाधिकारी रामअवतार दुबे, अपर कलेक्टर राजेश नशीने, संयुक्त कलेक्टर तीर्थराज अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनील सोनी सहित सभी अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व और विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ