मुंगेली / शौर्यपथ / कलेक्टर अजीत वसंत ने आज अपने भ्रमण कार्यक्रम के दौरान जिले के विकास खण्ड लोरमी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सह 50 बिस्तर अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने आॅक्सीजन प्लांट हेतु किया गया चयन स्थल पर अतिशीघ्र कार्य प्रारंभ करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये। इसी क्रम में उन्होने पोषण पुनर्वास केंद्र, डेन्टल एक्स-रे, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गार्डन निर्माण, सोनू ग्राफी मशीन हेतु डाॅक्टर की नियुक्ति, ई-माॅक आदि के संबंध में जानकारी प्राप्त की और संबंधितों को आवश्यक निर्देश दिये।
उन्होंने अस्पतालों में आक्सीजन बेड सहित अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं, पेयजल व्यवस्था, बिजली की व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ-साथ वैक्सीनेशन के लिए आने जाने वाले बुजुर्गों के खास ख्याल रखने के निर्देश दिये। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्य पालन अधिकारी रोहित व्यास, लोरमी अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व चित्रकांत चार्ली ठाकुर भी मौजूद थे।